गैस सिलेंडर वाहन से सिलेंडर चोरी करते हुए पकड़े गए दो व्यक्ति | यह घटना शांतिनगर के अमतला मोड़ इलाके में घटित हुई। मालूम हो कि, गैस कंपनी का एक कर्मचारी गुरुवार 15 जून दोपहर गैस सिलेंडर देने इलाके में आया था, उस दौरान कर्मचारी सिलेंडर को लेकर ग्राहक के घर पंहुचा | तभी मौका पाकर दो युवकों ने सिलेंडर वाहन से सिलेंडर चुराया और टोटो पर लेकर भागने लगे । इस दौरान जब गैस कर्मचारी ने देखा तो वो चिल्लाने लगा | उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने टोटो का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोनों चोरों की पिटाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची | स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया ।
जुर्म
सिलेंडर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी !
- by Gayatri Yadav
- June 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 785 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
