जयगांव बस स्टैंड इलाके में कीचड़ भर गया है और उसमे कई ट्रक फंस गए है | मालूम हो कि लगातार बारिश के कारण भूटान के पहाड़ों से कीचड़ बहकर जयगांव बस स्टैंड क्षेत्र में जमा हो गए है और उसमें कई मालवाहक ट्रक फंस गए है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियां हो रही है। बड़े वाहन कीचड़ में फंसने के कारण वर्तमान में उस सड़क पर आवागमन लगभग बंद हो गए है, छोटी गाड़ियां किसी तरह आवाजाही कर रही हैं, लेकिन बड़े वाहन कीचड़ में फंस गए है ,जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। जयगांव बस स्टैंड से करीब डेढ़ किमी तक मालवाहक वाहन की लंबी कतार लगी हुई है।
घटना
जयगांव बस स्टैंड में कीचड़ में फंसे मालवाहक वाहन !
- by Gayatri Yadav
- June 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1143 Views
- 3 years ago
