बिहार से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया | जानकारी अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के बेहरिया इलाके से 4 मई 2022 को एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी और नाबालिग के परिजनों ने बहेरिया थाने में लिखित शिकायत कराई | शिकायत के बाद बिहार दरभंगा बेहरिया थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की और उन्हें जानकारी मिली कि, नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ता दिल्ली में है | हालांकि जब बिहार पुलिस दिल्ली पहुंची तो, अपहरणकर्ता बिहार पुलिस को चख्मा देकर नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गए | बाद में पुलिस को अपहरणकर्ताओं के मोबाइल फोन को ट्रैक करने पर पता चला कि अपहरणकर्ता सिलीगुड़ी शहर में हैं | सिलीगुड़ी माटीगाड़ा थाने की मदद से लड़की को बरामद किया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | आरोपियों के नाम गुड्डू मल्लिक और गणेश मल्लिक बताया गया हैं | पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने के लिए सिलीगुड़ी कोर्ट में अर्जी दी |
जुर्म
अपहरण के साल भर बाद नाबालिग लड़की बरामद !
- by Gayatri Yadav
- June 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1385 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
