सिलीगुड़ी: नक्सलबाड़ी हाथीघिसा इलाके में एक व्यक्ति की मृत्यु को लेकर इलाके में कल सुबह से ही उत्तेजना का माहौल बना हुआ है | इस घटना में लगभग 20 घरों में तोड़फोड़ और कई घरों को जलाने का मामला सामने आया है | इस हादसे के बाद स्थानीय वासी काफी आक्रोशित हो गए और राष्ट्रीय राज्य मार्ग अवरोध कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया | इसके आलावा प्रदर्शनकारियों ने इस घटना से जुड़े अपराधियों को सजा देने की मांग की | आज 22 जून घटनास्थल का दौरा करने सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और दार्जिलिंग जिला तृणमूल अध्यक्ष पापिया घोष, सिलिगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष पहुंचे | वह मृतक के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दिया | इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ हुए इलाकों का दौरा भी किया, मेयर ने बताया कि, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वे घटनास्थल का दौरा करने आए हैं और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया |
उत्तर बंगाल
घटना
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हाथीघिसा पहुंचे मेयर, दिया सहयोग का आश्वासन !
- by Gayatri Yadav
- June 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1042 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
incident, Accident, HILLS, siliguri, siliguri metropolitan police
हनीमून की खुशियां बनीं त्रासदी: सिटोंग में बारबेक्यू के
September 18, 2026
