जलपाईगुड़ी: धूपगुड़ी इलाके में घरेलु विवाद के कारण पति ने की पत्नी की हत्या | जानकारी अनुसार आज सुबह एक अधेड़ महिला का शव घर के पास धान के खेत से बरामद किया गया | इस घटना के बाद धूपगुड़ी बरघरिया इलाके में सनसनी फैल गई |
स्थानीय सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और कल 13 अगस्त की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ | स्थानीय लोगों का मानना कि, इस विवाद के कारण ही पति भूपाल चंद्र राय ने अपनी पत्नी फनी बाला रॉय के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया और पत्नी घायल अवस्था में धान के खेत में गिर गई। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों को धान के खेत में फनी बाला रॉय का शव मिला | सुचना मिलने पर धूपगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद पति भूपाल चंद्र रॉय खुद धूपगुड़ी थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया | पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
जलपाईगुड़ी
जुर्म
धुपगुड़ी में पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्मसमर्पण !
- by Gayatri Yadav
- August 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1141 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
