सिलीगुड़ी: चोरी के सदेह में पानीटंकी आउटपोस्ट थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी के 7 नंबर वार्ड कोयला डिपो इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फातिमा बेगम के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो हाल ही में सेठ श्री लाल मार्केट में चोरी की घटना घटित हुई थी और उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि, फातिमा उन जैसे कई चोरों से चोरी का माल खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार रात को उसे भी गिरफ्तार कर लिया | रविवार महिला को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
चोरी के सामानों को खरीदने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 848 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, cyber fraud, newsupdate, siliguri
सिलीगुड़ी से दो व्यापारी गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी मामले में
February 8, 2026
SIR, ELECTION, ELECTION COMISSION OF INDIA, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल में SIR लगभग पूरा! मतदाता सूची से 63
February 7, 2026
WEST BENGAL, bjp, ELECTION, ELECTION COMISSION OF INDIA, good news, newsupdate, TMC, westbengal
बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘एकला चलो रे’ की राह
February 7, 2026
