प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन किया।
वहीं यशोभूमि सेंटर से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर देश के गरीब एवं मजदूरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च किया । इस अवसर पर उन्होंने 18 कामगारों को प्रमाण पत्र भी दिए, साथ ही पीएम ने कहा कि विश्वकर्मा साथी रीढ़ की हड्डी हैं,आज का दिन शिल्पकारों को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, विश्वकर्मा साथियों के ट्रेनिंग पर जोर दिया जाएगा। विश्वकर्मा योजना पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे,
उन्होंने कहा कि ‘जब बैंक गारंटी नहीं देता तो मोदी गारंटी देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, घरेलू सामानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान एक साझा जिम्मेदारी है और इसे सफल बनाने के लिए सभी को कोशिश करने की जरूरत है।
वहीं पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्घाटन के अवसर पर देशभर के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जहां पर भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक ,दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, दार्जिलिंग के डीएम डॉक्टर प्रीति गोयल एवं सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष कई अन्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
वहीं इस अवसर पर संवाददाता से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के गरीब मजदूर के बारे में सोचते हैं और इसीलिए आज पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्घाटन किया गया है। इससे पूरे देश के साथ-साथ बंगाल के शिल्पकारों को भी अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
देश के मजदूरों के साथ है प्रधान मंत्री मोदी !
- by Gayatri Yadav
- September 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1005 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
