अनियंत्रित होकर लॉरी सेवक पहाड़ से तीस्ता नदी में गिरी तीन युवक घायल | जानकारी अनुसार छह पहियों वाली एक छोटी लॉरी नियंत्रण खो बैठी और सेवक पहाड़ी से तीस्ता घाटी में गिर गई। घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए | यह घटना मोंगपोंग के पार सेवक के सामने घटित हुई ।
मोंगपोंग पुलिस चौकी के ओसी मंगल सिंह लो ने बताया कि, लॉरी तिस्ताबाजार से लावा, मोंगपोंग होते हुए सिलीगुड़ी जा रही थी, तभी लॉरी अचानक अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी | सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा, तीन घायल व्यक्तियों को बचा कर ओदलाबाड़ी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। शुरुआती इलाज के बाद तिलक मंगर और मीन कुमार नाम के दो युवकों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, चालक रंजीत पारिया की हालत गंभीर होने के कारण उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया है | मालूम हो कि, सभी घायल 29 माइल इलाके के रहने वाले बताए गए हैं |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
अनियंत्रित होकर लॉरी तीस्ता नदी में गिरी !
- by Gayatri Yadav
- October 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1087 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
बड़ा बाजार में CWBTA की अनूठी पहल, ‘स्वच्छता से
August 26, 2026
