कल वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में भारत ने शानदार जीत हासिल की इस जीत के बाद भारत में फिर से जीत की दीपावली मनाई गई | इस पूरे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया है | कल के मैच में उन्होंने अपना 50 वां शतक पूरा किया और अपने भगवान को पीछे छोड़ दिया |
विराट कोहली ने जिस पल यह मुकाम हासिल किया, अपने भगवान की तरफ नतमस्तक हो गए। सचिन तेंदुलकर ने भी तालियों के साथ विराट का इस्तकबाल किया। अब बारी अर्धांगिनी की थी। यह अर्धांगिनी,वही लड़की है , जिसे विराट के खराब फॉर्म के लिए सबसे ज्यादा दोष दिया गया था और सोशल मीडिया पर उसके बारे में लगातार अनाप-शनाप लिखा गया था। अगर विराट वनडे क्रिकेट के राजा बने हैं, तो अनुष्का शर्मा भी रानी कहलाने की हकदार हैं। इस लड़की ने अपना फ़िल्मी करियर लगभग छोड़ दिया, ताकि विराट क्रिकेट के मैदान पर घर की चिंता छोड़कर बेफिक्र होकर खेल सकें। अपने भगवान यानी सचिन तेंदुलकर के सामने नतमस्तक होने के बाद विराट ने अपनी रानी को फ्लाइंग किस दिया और यह नजारा कैमरे में कद हो गया, जो सोशल मिडिया पर छाया हुआ है |
बस इतना ही नहीं विराट की अनुष्का के प्रति दीवानगी किस हद तक है, वह भी एक वीडियो में वायरल हो गया है | इस वायरल वीडियो में स्टेडियम में बैठी अनुष्का को विराट ढूढ़ते नजर आ रहे है, जो काफी प्यारा वीडियो है | जो अनुष्का और विराट के बीच के प्रेम को दर्शाता है | वीडियो को देखने के बाद लोग भी इस वीडियो में प्यारे-प्यारे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है |
Sports
लाइफस्टाइल
वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में दिखा विराट और अनुष्का का विराट प्रेम !
- by Gayatri Yadav
- November 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2192 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, newsupdate, rain, sad news, weather
समंदर में उठा बवंडर बंगाल को डूबोएगा?
August 17, 2026
