सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब ने आज फिर टॉक टू मेयर कार्यक्रम द्वारा शहर वासियों की परेशानी सुनी | इस दौरान शहर वासियों ने मेयर को सड़क, नाली, अवैध निर्माण, मोबाइल टावर समेत कई समस्याओं के बारे में बताया | साथ ही मेयर ने सड़कों पर चल रहे, बिना नंबर के टोटो को लेकर भी कई बातें कहीं उन्होंने कहा कि, बिना नंबर के टोटो को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी | इसके अलावा मेयर गौतम देब ने बिजली वितरण विभाग के साथ बैठक की | बैठक में मेयर ने कहा कि, शहर को सुंदर बनाने और हादसों को रोकने के लिए बिजली की अंडरग्राउंड सेवा शुरू की जाएगी |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
बिना नंबर के टोटो पर होगी सख्त कार्रवाई !
- by Gayatri Yadav
- December 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1875 Views
- 2 years ago
