September 23, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

विवाह का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | सोमवार आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 तारीख को भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी | इस मामले को लेकर पीड़िता महिला ने बताया कि,शादी का प्रलोभन देकर सुब्रत डे ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं | महिला ने यह भी बताया कि, बीते वर्ष ही सुब्रत डे और उसके बीच परिचय हुआ था और धीरे-धीरे संबंध बढ़ाने लगे थे | फिर महिला को पता चला कि, सुब्रत डे शादीशुदा है | एक दिन सुब्रत डे ने महिला को फाराबाड़ी उनके घर में बुलाया, जहां सुब्रत डे ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | इतना ही नहीं सुब्रत ने महिला के सर पर शराब की बोतल से भी वार किया, जिससे वो बेहोश हो गई थी | इसी मामले को लेकर महिला ने 19 तारीख को भक्ति नगर थाने में लेकिन शिकायत दर्ज कराई थी | पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी सुब्रत डे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *