सिलीगुड़ी: इन दिनों महिलाएं भी काफी संक्रियता से जालसाजी व आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रही है | एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है | हालांकि छानबीन के दौरान पुलिस ने शातिर महिला को अपने गिरफ्त में ले लिया है | जानकारी अनुसार इस शातिर महिला ने करोड़ों का चुना बैंक को ही लगा दिया है | पहले तो उसने फर्जी दस्तावेज के जरिए बैंक से लोन लिया, फिर फरार हो गई | यह घटना त्रिपुरा राज्य के आर.के पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र की बताई गई है | जहां एक महिला ने पहले फर्जी दस्तावेज दिखाकर बैंक से करोड़ों का लोन लिया और फिर फरार होकर सिलीगुड़ी समन नगर अपने ससुर के घर आ गई | इस मामले को लेकर जनवरी में मामला दर्ज किया गया | वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और मामले की जांच करते हुए पुलिस को यह सुराग मिला कि, महिला सिलीगुड़ी समन नगर में अपने ससुर के घर छिपी हुई है | आर.के पुलिस थाना ने इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत प्रधान नगर थाने से संपर्क किया और यहां पहुंचकर महिला को समन नगर से गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने महिला को सिलीगुड़ी कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की मांग करते हुए पेश किया | पुलिस पुरे मामले की सख्ती से कार्रवाई कर रही है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)