July 1, 2026
Sevoke Road, Siliguri
women newsupdate sad news siliguri SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION snatching

सिलीगुड़ी में फिर छिनतई, घर के सामने महिला का बैग छीनकर फरार हुए स्कूटी सवार !

https://khabarsamay.com/another-snatching-incident-in-siliguri-scooter-riders-snatched-a-womans-bag-in-front-of-her-house-and-fled/

सिलीगुड़ी:शहर में एक बार फिर छिनतई की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला सिलीगुड़ी के हाकिमपाड़ा इलाके के वार्ड नंबर 12 से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला कोलकाता से लौटकर स्टेशन से टोटो के जरिए अपने घर पहुंची थीं। घर के सामने टोटो का किराया चुकाने के दौरान अचानक पीछे से एक स्कूटी सवार आया और उनके हाथ में मौजूद साइड बैग की छिनतई कर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक वह कुछ समझ पातीं, स्कूटी सवार तेज रफ्तार से इलाके से निकल चुका था।

महिला के अनुसार, छिनतई किए गए बैग में मोबाइल फोन, हेडफोन, जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और घर की चाबियां रखी थीं।

घटना के बाद महिला काफी घबरा गईं। सूचना मिलने पर पानी टंकी फाड़ी की पुलिस और वार्ड नंबर 12 के पार्षद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *