सिलीगुड़ी, 16 अगस्त 2026: सिलीगुड़ी शिल्पांचल सेवा समिति की वार्षिक साधारण सभा रविवार को शिल्पांचल भवन में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आनंद मोर ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्षभर शिल्पांचल भवन में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
समिति के कोषाध्यक्ष कमल केजरीवाल ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
वार्षिक साधारण सभा में आजीवन सदस्यों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत इस वर्ष श्री सज्जन कुमार साह को चांदी का स्मारक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के सचिव नरेंद्र अग्रवाल ने अपने प्रतिवेदन में श्री सज्जन कुमार साह को बधाई देते हुए वर्षभर शिल्पांचल में हुए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
सचिव ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शादी-विवाह के आयोजन के लिए शिल्पांचल भवन में अधिक से अधिक रियायत देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को दिए गए आर्थिक सहयोग का भी विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने समिति के आजीवन सदस्य श्री दिलीप डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वहीं, चुनाव अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद भूपाल ने वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी के चुनाव की जानकारी दी। कुल 11 सदस्यों के चुनाव के लिए इस वर्ष नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। सभी नामांकन सही पाए गए। इसके बाद सभी नौ उम्मीदवारों को नई कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। शेष दो सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी निर्वाचित नौ सदस्यों को दी गई।
अंत में समिति के अध्यक्ष आनंद मोर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिसके साथ वार्षिक साधारण सभा का समापन हुआ।
siliguri
WEST BENGAL
westbengal
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
शिल्पांचल भवन की वार्षिक साधारण सभा आयोजित, नई कार्यकारिणी की घोषणा !
- by Ryanshi
- August 16, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3317 Views
- 2 months ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
