October 4, 2026
Sevoke Road, Siliguri
siliguri good news kalimpong newsupdate

Kalimpong में चालक महासंघ के कार्यक्रम में राजू बिष्ट का बड़ा ऐलान, ड्राइवर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए हर साल देंगे 5 लाख रुपये की Scholarship !

https://khabarsamay.com/raju-bisht-made-a-big-announcement-at-the-drivers-federations-event-in-kalimpong-a-scholarship-of-rs-5-lakh-will-be-given-every-year-to-meritorious-students-from-driver-families/

Kalimpong में रविवार को चालक समुदाय से जुड़े लोगों के लिए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दार्जिलिंग के सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने Kalimpong चालक महासंघ के सदस्यों से मुलाकात कर ड्राइवरों की समस्याओं, उनकी मांगों और भविष्य की जरूरतों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने “लेट त्शेरिंग दोरजी भूटिया 9th एजुकेशनल फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026” में चालक परिवारों के 71 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान राजू बिष्ट ने अपने वेतन से चालक परिवारों के मेधावी छात्रों की शिक्षा के लिए हर साल 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहाड़, तराई और डुआर्स के परिवहन और कनेक्टिविटी नेटवर्क में चालक समुदाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ड्राइवर बच्चों को स्कूल पहुंचाने से लेकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, Kalimpong आने वाले पर्यटकों के लिए ड्राइवर अक्सर क्षेत्र के पहले संपर्क बिंदु होते हैं और पर्यटन के लिहाज से भी वे क्षेत्र के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हैं।

राजू बिष्ट ने कहा कि ड्राइविंग को सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रतिष्ठित पेशा बनाने की दिशा में भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परमिट, रिन्यूअल, फिटनेस सर्टिफिकेट, टैक्स और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं को VAHAN और Sarathi जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अब प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की है कि पहाड़ी क्षेत्रों के ड्राइवर इन सेवाओं का आसानी से, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

उन्होंने दावा किया कि पिछली TMC सरकार के दौरान ड्राइवरों से जबरन वसूली की जो व्यवस्था चल रही थी, उसे अब समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही Kalimpong , Kurseong , Mirik, घूम और लेबोंग में नई पार्किंग सुविधाओं को मंजूरी दिए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। इन पार्किंग सुविधाओं से लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Raju Bista ने यह भी कहा कि ड्राइवरों के लिए व्यवस्थित वेटिंग एरिया और शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमा और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जाएगा। ड्राइवरों, आम लोगों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नेशनल हाईवे-10 के किनारे पांच सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए MPLAD Fund से 15 लाख रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के अंत में Raju Bista ने Kalimpong चालक महासंघ से अपने स्तर पर ड्राइवरों की सभी समस्याओं, मांगों और सुझावों की विस्तृत सूची तैयार कर सौंपने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष उठाकर जरूरी कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा।

राजू बिष्ट ने चालक समुदाय, उनके परिवारों और सम्मानित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *