सिलीगुड़ी, 1 नवम्बर 2025:भारी वर्षा के कारण 31 अक्टूबर को प्रस्तावित “नेशनल यूनिटी डे” कार्यक्रम को एक दिन बाद, 1 नवम्बर 2025 को सिलीगुड़ी में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी द्वारा इस आयोजन का नेतृत्व किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महानिरीक्षक श्री वंदन सक्सेना के मार्गदर्शन में तथा उप-महानिरीक्षक श्री ए.के.सी. सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली, बाइक रैली और ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, 41वीं वाहिनी रानीडांगा तथा अन्य इकाइयों के अधिकारी और बलकर्मी पूरे उत्साह से शामिल हुए।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “फिट बॉडी – फिट माइंड – फिट इंडिया” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे नारों के साथ समाज में राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बलकर्मियों और नागरिकों में शारीरिक फिटनेस, स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को सशक्त करना था। वहीं, 31 अक्टूबर 2025 को महानिरीक्षक श्री वंदन सक्सेना द्वारा सभी बलकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर ने सिलीगुड़ी में एकता और समर्पण की भावना को और भी मजबूत किया, जिससे “राष्ट्र प्रथम” की प्रेरणा हर दिल में और गहराई से अंकित हुई।
siliguri
ssb
WEST BENGAL
westbengal
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में “नेशनल यूनिटी डे” पर साइकिल, बाइक रैली और रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन !
- by Ryanshi
- November 1, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3837 Views
- 12 months ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
