बिधाननगर: आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर बिधाननगर के बांशबाड़ी गांव के 39 स्कूली छात्र एक वाहन में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने नक्सलबाड़ी गए थे और समारोह संपन्न कर घर लौटने के दौरान अचानक बिधाननगर भीम बार के सामने बाइक को रास्ता देते हुए छात्रों से भरा वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के किनारे पलट गया। इससे वाहन में सवार 39 छात्र घायल हो गए। छात्रों के वाहन की दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिधाननगर थाने की पुलिस और यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रों को तुरंत बिधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया और वहां प्राथमिक उपचार किया गया | 39 छात्रों में से दो को सिर में चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी मिली है की सभी छात्र ठीक है | दूसरी ओर बिधाननगर थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है |
घटना
छात्रों से भरा वाहन हुआ हादसे का शिकार
- by Gayatri Yadav
- January 12, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3347 Views
- 4 years ago
Related Post
death, condolences, incident, Obituaries, sad news
उदलाबाड़ी में सड़क हादसे में 17 वर्षीय राजदीप दे
July 16, 2026
