सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में इस बार माँ काली के तीन बड़ी प्रतिमाओं को पूजा पंडाल में विराजमान किया जाएगा | बता दे कि, बीते साल बड़ो माँ पूजा की शुरुआत हुई थी, जिसमें 25 फीट की माँ काली की प्रतिमा को स्थापित किया गया था, लेकिन जब यह प्रतिमा विसर्जन की गई, तो उस समय नदी में पानी कम होने के कारण दमकल कर्मियों को प्रतिमा विसर्जित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था, चार दिन लगातार मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने माँ काली के प्रतिमा को विसर्जित किया था और इस बार लगभग शहर में माँ काली के चार बड़ी प्रतिमाओं को पंडाल में विराजमान किया जा रहा है | जो कि, यह नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है | आज काली पूजा और छठ पूजा की तैयारी को लेकर एक बैठक की गई और उस बैठक में शहर के मेयर गौतम देब ने सिलीगुड़ी में बड़े आकार में माँ काली की प्रतिमाओं को स्थापित करने वाले पूजा कमेटियों को स्पष्ट रूप से कह दिया कि, वे खुद प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था करें, क्योंकि दमकल की गाड़ियों को इस तरह से फंसाए रखना सही नहीं होगा, यदि उस दौरान कोई अग्निकांड या अप्रिय घटना घटित हो जाए, तो समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच पाएंगी, जिससे जानमाल की हानि हो सकती है, साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया काली पूजा के कुछ दिन बाद की छठ पूजा की शुरूआत हो जाती है, जिसको लेकर नदियों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि,आने वाले वर्ष में पूजा आयोजन बिना अनुमति के बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण नहीं कर सकेंगे, मूर्तियों के निर्माण के लिए एक ऊंचाई को निर्धारित किया जाएगा, जिसके अनुसार ही प्रतिमाओं का निर्माण किया जाए |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
माँ काली की 25 फीट की प्रतिमाओं को लेकर प्रशासन ने पूजा आयोजकों को दिया निर्देश !
- by Gayatri Yadav
- October 25, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1254 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
