सिलीगुड़ी: एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों का उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार रविवार की रात मुक्ति साहा नाम के मरीज को उसके परिजन उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी फूलबाड़ी के पास आमाई दिघी इलाके में एंबुलेंस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में रितु साहा, बापन घोष, प्रशांत रॉय हैं। घटना की रात न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मृत्यु !
- by Gayatri Yadav
- February 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1280 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
