सिलीगुड़ी: डागापुर इलाके में कल एक व्यक्ति ने अपने ही वाहन को आग के हवाले कर दिया | जानकारी अनुसार वह व्यक्ति पूरी तरह शराब के नशे में चूर था | शराब के नशे में चूर जब उस व्यक्ति को वाहन की चाबी नहीं मिली तो उसने गुस्से में आकर अपने ही वाहन को आग लगा दी | घटना कल 10 अगस्त देर रात को घटित हुई | स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी | सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया | इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, लेकिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने वाहन में लगाया आग !
- by Gayatri Yadav
- August 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 857 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
