October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी में फिर दुष्कर्म की घटना !

सिलीगुड़ी: माँ दुर्गा का आगमन हो चुका है और लोग घरों में नवरात्रि कर माँ दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच फिर एक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है, जिससे शहर में अशांति का माहौल बन गया है | यह घटना सिलीगुड़ी के 44 नंबर वार्ड की बताई गई है, वही दुष्कर्म के आरोपी काजल बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया | बता दे कि,आरोपी काजल बर्मन एक किराए के मकान में रहते हैं वही एक 26 वर्षीय युवती भी अपने माता-पिता के साथ रहती है | बीते 3 अक्टूबर की रात को युवती शौच गई थी और उस दौरान काजल बर्मन जबरन युवती को उसके घर में ले गया और जहाँ उसने युवती साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिवार वालों ने भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज की | शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन करते हुए, शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया | आरोपी काजल बर्मन को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वही इस घटना को लेकर उस क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *