September 2, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स DRUGS good news indian railway newsupdate njp railway siliguri train

ट्रेन से गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, NJP में 10.240 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार !

https://khabarsamay.com/attempt-to-smuggle-marijuana-by-train-foiled-10-240-kg-marijuana-recovered-in-njp-one-arrested/

सिलीगुड़ी: ट्रेन के जरिए भारी मात्रा में गांजा तस्करी की कोशिश को रेलवे पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जीआरपी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और NJP जीआरपी की सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 10 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन साहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात में सिलीगुड़ी जीआरपी SOG को सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर NJP स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर निगरानी बढ़ा दी गई।

इसके बाद रानी कमलापति डाउन एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने के बाद पुलिस ने ट्रेन के एसी कोच में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उसके बयान में असंगतियां मिलने के बाद उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों बैगों से गांजे के 9 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 10 किलो 240 ग्राम बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने टुनटुन साहनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी त्रिपुरा से गांजा लेकर बिहार जाने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की मांग की।

फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कोई और व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *