सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 43 के भानुनगर इलाके में सड़क की मरम्मत की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है, सोमवार को आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया |
स्थानीय लोगों ने बताया की पिछले 7 साल से सड़क की हालत खराब है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, नतीजतन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन सड़क हादसे होते रहते है | स्थानीय लोगों का आरोप है प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई | मतदान से पहले सड़क की मरम्मत का आश्वासन देने के बाद भी अब तक कोई काम नहीं हुआ, जिसके कारण वे आज सड़क पर उतर ने के लिए मजबूर हो गए |
लाइफस्टाइल
भानुनगर इलाके की बदहाल सड़के !
- by Gayatri Yadav
- March 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1048 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, arrested, crime, good news, siliguri, siliguri metropolitan police, theft case
खालपाड़ा चोरी मामले में युवक गिरफ्तार, घर से 6.15
September 23, 2026
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
