कूचबिहार: पंचायत चुनाव से पहले कूचबिहार जिले के तुफानगंज के बक्सिरहाट में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल पर रात के अंधेरे में भाजपा पार्टी कार्यालय में घुसकर भाजपा पार्टी का झंडा फाड़ने का आरोप लगा। यह घटना बक्सिरहाट थाना क्षेत्र के हरीरहाट चौपाटी के पास भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार सुबह हुई। हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोपों से इनकार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि आज सुबह जब उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय खोला तो पार्टी का झंडा और कुर्सी-मेज टूटे हुए मिले। पुलिस को सूचना दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे घटनाक्रम का ठीकरा सत्ता पक्ष पर फोड़ा। हालांकि बरकोदाली-1 तृणमूल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परेश मंडल ने आरोपों से इनकार किया है।
राजनीति
भाजपा के कार्यालय में तोड़-फोड़, तृणमूल पर लगा आरोप !
- by Gayatri Yadav
- January 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1291 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
newsupdate, good news, siliguri, WEST BENGAL
उत्तरायण कल्याण समिति की वार्षिक आम बैठक आयोजित, रखरखाव
September 14, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, dooars, durga puja, good news, newsupdate, rain, weather
पूजा से पहले ही हो जाएगी मानसून की विदाई!
September 12, 2026
