किशनगंज/उत्तर बंगाल, 25 नवंबर 2025 — भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोने की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। 24 नवंबर को मिली खास सूचना के आधार पर नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर में 184 बटालियन के सतर्क जवानों ने एक भारतीय तस्कर को धर दबोचा और उसके पास से करोड़ों का सोना बरामद किया।
सूत्रों के अनुसार, बीती रात करीब 12:10 बजे एक व्यक्ति बाड़ के आगे स्थित अपने खेतों से सूखी डालियों का बंडल लेकर लौट रहा था। IBBF गेट पर तैनात BSF जवानों ने जब उसे रोका और तलाशी ली, तो बंडल के अंदर चतुराई से छिपाया गया सोना मिला। आरोपी की पहचान रतन बिश्रा (23), निवासी इंदिरा कॉलोनी, गोलपोखर, उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। बरामद सोने और सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹2.4 करोड़ बताई जा रही है।
पूछताछ में रतन ने सोने की तस्करी में शामिल अपने नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी दी, जिसके आधार पर BSF टीम ने दूसरे आरोपी धनाजी नाम देव भुजे (34) को महाराष्ट्र के सांगली जिले के निवासी होने की पुष्टि करते हुए किशनगंज के कैलटेक्स चौक से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत पूछताछ के लिए DRI बहरामपुर, जिला मुर्शिदाबाद को सौंप दिया गया है।
BSF ने इस अभियान को अपने सतर्कता, पेशेवर दक्षता और एंटी-स्मगलिंग ऑपरेशंस में मजबूती का एक और उदाहरण बताया है। बल का कहना है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सीमा पर बढ़ती निगरानी और लगातार की जा रही कार्रवाईयों से यह साफ है कि BSF तस्करी के हर प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
bsf
crime
WEST BENGAL
westbengal
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
किशनगंज सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई — सोने की तस्करी का रैकेट ध्वस्त, ₹2.4 करोड़ का सोना बरामद !
- by Ryanshi
- November 25, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4301 Views
- 11 months ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
