सिलीगुड़ी: फिर से दुनिया भर में कोरोना को लेकर खौफ का आतंक फैल रहा है और इस दिशा में देश सतर्क रहने के बारे में सोच रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने राज्यों में नए प्रतिबंध जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार पर्यटन केंद्रों में स्वस्थ्य विधि के नए नियम जारी करने के बारे में सोच रही है। जानकारी अनुसार अगले दो से तीन दिनों के अंदर राज्य सरकार पर्यटन केंद्रों में स्वास्थ्य संबंधी नए नियम जारी करेगी, तो वही दूसरी ओर पर्यटक से जुड़े व्यापारी चिंतित नजर आ रहे हैं | राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रिया ने शुक्रवार को गाजोलडोबा यात्रा के दौरान लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया | उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण पर्यटन उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए राज्य सरकार नए स्वस्थ्य विधि नियमों को लागू करने के बारे में सोच रही है ताकि इस उद्योग को फिर से कोई नुकसान ना हो। इसके अलावा उन्होंने गाजोलडोबा के जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा की |
स्वस्थ
फिर कोरोना ने दी दस्तक, राज्य सरकार सतर्क !
- by Gayatri Yadav
- December 23, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1057 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
