सिलीगुड़ी: हरियाणा पुलिस की टीम ने प्रधान नगर थाने की पुलिस की मदद से सिलीगुड़ी से मजदूर के वेश में छिपे दो डकैतों को गिरफ्तार किया ।जिनकी पहचान हारून रशीद और समीर मोहम्मद के रूप में किया गया है और दोनों उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने बीती रात प्रधान नगर थाने की पुलिस की मदद से डागापुर से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, बीते 7 फरवरी को हरियाणा के यमुनानगर जगाधरी में बदमाशों के एक दल ने घर के लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद हरियाणा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी |
बताया गया कि, करीब दर्जन भर बदमाश घर में घुसे और चाकू की नोक पर घरवालों को बंधक बनाकर नगद 9 लाख रुपये और छह तोला सोना की डकैती कर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन करते हुए, हरियाणा पुलिस जामनगर की टीम ने दिल्ली से डकैत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले की छानबीन करते हुए, हरियाणा क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि, डकैती कांड में शामिल दो आरोपी सिलीगुड़ी में छिपे हुए है, जिसके बाद हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंची। देर रात प्रधान नगर थाने की पुलिस के साथ अभियान चलाकर डागापुर से हारून और समीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आज हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई।दोनों आरोपी डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद सिलीगुड़ी में मजदूर बन काम कर रहे थे | इस विषय पर हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की मदद से यमुनानगर के जगाधरी में डकैती में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।अब तक इस मामले में सात डकैतों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि और आरोपियों की तलाश जारी है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
मजदूर के वेश में घूम रहे थे डकैत, पुलिस ने किया गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 21, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1301 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
