सिलीगुड़ी: मारपीट करने के आरोप में भक्ति नगर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार 43 नंबर वार्ड प्रकाश नगर राजेंद्र प्रसाद रोड के निवासी अमन गुप्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से गुजर रहे थे, तो उस दौरान तीर्थ धर नामक व्यक्ति ने अमन गुप्ता को रोक कर गुंडागर्दी और रंगदारी का टैक्स मांगा | जब अमन गुप्ता ने पैसे देने से मना कर दिए, तो तीर्थ धर ने धारदार हथियार से अमन पर जानलेवा हमला कर दिया | इस घटना में अमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, इनका इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है | घटना के बाद अमन गुप्ता के पिता बाल्मीकि गुप्ता ने भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज की | शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी तीर्थंधर को गिरफ्तार किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला!
- by Gayatri Yadav
- September 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 848 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
