सिलीगुड़ी: किसी ने सच ही कहा है लालच बुरी बला है | 5 सौ रूपये की लालच में युवक ने मादक पदार्थ की तस्करी की और पुलिस के हत्थे चढ़ गया |
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधाननगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार युवकों का नाम अहमद मंसूरी (24)और आदित्य सिंह (19 ) बताया गया है | अहमद मंसूरी को मादक पदार्थ की तस्करी में 5 सौ रूपये मिलने की बात बताई गई है | दोनों आरोपी को मादक पदार्थ की तस्करी के साथ जंक्शन इलाके से गिरफ्तार किया गया | तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसका बाजार भाव 5 लाख रुपया आँका गया है | गिरफ्तार दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
जुर्म
5 सौ रूपये के लालच में मादक पदार्थ की तस्करी !
- by Gayatri Yadav
- March 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1304 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
