सिलीगुड़ी: आज दोपहर के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के प्रणामी मंदिर रोड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के सब से ऊपर वाले कमरे में अचानक आग लग गई | आग इतनी भयावह थी कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई | घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया | जानकारी मिली है कि जिस घर में आग लगी उस घर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था | स्थानीय वासियों ने बताया कि जिस तरह से आग की लपटें बालकनी से बाहर निकल रही थी वह नजारा काफी भयावह था, उसे देखकर स्थानीय वासी भयभीत हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया | मेयर गौतम देव शाम को आग लगी घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया | इस दौरान उन्होंने बताया कि जब यह घटना घटित हुई उस समय वे एक बैठक में व्यस्त थे, इसलिए घटनास्थल पर पहुंच नहीं पाए | उन्होंने यह भी बताया कि यहाँ कोई कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान आग लगी, फिलहाल पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से साथ की जरूरत है और हम सब साथ हैं | उन्होंने इस घटना को लेकर यह भी कहा कि ईश्वर की कृपा है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है सभी सुरक्षित है | इस आगलगी की घटना को लेकर वे हमेशा पीड़ित परिवार के साथ हैं |
घटना
बहुमंजिला इमारत में लगी आग !
- by Gayatri Yadav
- February 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1318 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
