कटिहार/सिलीगुड़ी: उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल ने न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) स्टेशन पर यात्री सुविधा उन्नयन कार्य की शुरुआत कर दी है। इस तहत फुट ओवर ब्रिज-1 (FOB-1) की सीढ़ी और एस्केलेटर 1 अगस्त 2025 से आगामी 45 दिनों तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। यह निर्णय प्रस्तावित अराइवल-02 भवन की छत निर्माण कार्य के लिए लिया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के नेतृत्व में 29 जुलाई को हुए संयुक्त स्थल निरीक्षण के बाद विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई, जिसमें यात्रियों की आवाजाही पर न्यूनतम असर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
कार्य अवधि के दौरान यात्रियों के लिए व्यवस्था:
FOB-1 पर केवल एग्ज़िट (बाहर जाने वाले) यात्रियों के लिए रैम्प उपलब्ध रहेगा।
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) यात्रियों को ही इस रैम्प से प्रवेश की अनुमति होगी।
सभी अन्य यात्रियों के लिए FOB-2 (मध्य FOB) और FOB-3 (पार्सल FOB) की सीढ़ी और रैम्प का उपयोग उपलब्ध रहेगा।
प्रमुख निर्माण कार्य अनुसूची (1 अगस्त से 14 सितंबर 2025):
1–12 अगस्त: पुराने ढांचे का हटाना एवं स्कैफोल्डिंग कार्य
1–10 अगस्त: शटरिंग कार्य
2–14 अगस्त: सरिया निर्माण एवं बाइंडिंग
15–16 अगस्त: बीम और स्लैब की कास्टिंग
17 अगस्त से 9 सितंबर: शटरिंग हटाने एवं बीम-स्लैब क्योरिंग का कार्य
14 सितंबर तक: स्कैफोल्डिंग हटाने का कार्य पूर्ण होगा
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यह परियोजना NJP स्टेशन को अत्याधुनिक, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में अहम कदम है।
new jalpaiguri
newsupdate
railway
उत्तर बंगाल
जलपाईगुड़ी
सिलीगुड़ी
NJP स्टेशन पर 45 दिनों तक FOB-1 की सीढ़ी और एस्केलेटर बंद, यात्रियों के लिए जारी हुआ निर्देश !
- by Ryanshi
- July 31, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2902 Views
- 1 year ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
