May 20, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना जुर्म सिलीगुड़ी

फर्जी आधार कार्ड के साथ विदेशी महिला व भारतीय पुरुष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: सीमांत क्षेत्र पर सशस्त्र बल के जवान तैनात है और वे लगातार सीमा क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं | देखा जाए तो समय-समय पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बल के जवान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों को धर दबोचते हैं, तो वहीं विभिन्न तरह की तस्करी को भी रोकते हैं | इसी क्रम में सशस्त्र बल के जवानों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान विदेशी महिला समेत भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान नीना काला पोड़ेल वह भारतीय नागरिक नीम तमांग के रूप में की गई है। जानकारी मिली है कि, दोनों भारत नेपाल सीमांत क्षेत्र पानी टंकी के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे थे, तभी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दोनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की, तो दोनों के पास से बरामद किया गया आधार कार्ड फर्जी निकला | इसके बाद सशस्त्र बल के जवानों ने दोनों को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया | पुलिस सूत्रों की माने तो महिला को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status