सिलीगुड़ी: दोस्त ने दूसरे दोस्त को मारी गोली, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल | पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 30 जून की तड़के सुबह ईस्टर्न बायपास संलग्न खाईखाई बाजार इलाके में घटित हुई । भक्ति नगर थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, इस घटना में इस्तेमाल हुए पिस्टल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव सूत्रधर और गौरव चक्रवर्ती दोनों दोस्त है | दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी मार-पीट में तब्दील हो गई | बताया जा रहा है कि,गौरव सूत्रधर ने अपने दोस्त गौरव चक्रवर्ती के ऊपर गोली चला दी और गोली
गौरव चक्रवर्ती के कमर में जाकर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | वहीं घटना के अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी गौरव सूत्रधार घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भक्ति नगर थाने की पुलिस और गौरव के परिवार वालों को दी |
घायल गौरव चक्रवर्ती को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है ।
वहीं इस घटना में भक्ति नगर थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, महज 12 घंटे के अंदर घटना में इस्तेमाल हुए पिस्टल के साथ मुख्य आरोपी गौरव सूत्रधर को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि, घटना में इस्तेमाल हुए पिस्टल डाबग्राम दो नंबर अंचल के फकदई बाड़ी निवासी रतन घोष के घर से बरामद हुई है ।
इस घटना में रतन घोष को भी भक्तिनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
वहीं आज 1 जुलाई दोनों आरोपी को भक्ति नगर थाने की पुलिस ने जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया और पुलिस हिरासत की मांग की है ।
पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, किया गंभीर रूप से घायल !
- by Gayatri Yadav
- July 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3650 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
