July 14, 2026
Sevoke Road, Siliguri
murder case Accident bagdogra crime death siliguri siliguri metropolitan police tea garden

बागडोगरा में चाय बागान में मिला सिर कटा शव, इलाके में दहशत !

https://khabarsamay.com/headless-body-found-in-a-tea-garden-in-bagdogra-panic-grips-the-area/

बागडोगरा के हांसखोवा चाय बागान (सेक्शन-9) में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद मृतक का सिर अभी तक नहीं मिला है।

तलाश के लिए पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई, पर सफलता नहीं मिली। मृतक की जेब से बिहार के किशनगंज निवासी ‘इमाम’ के नाम का एक वोटर कार्ड मिला है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि कर रही है कि शव उसी का है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *