सिलीगुड़ी: गृहिणी की मृत्यु के बाद शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया | बता दे कि, आशीष प्रधान नामक युवक जो सुखिया पोखरी के निवासी है उन्होंने भक्ति नगर थाने में 8 फरवरी को शिकायत दर्ज की थी | आशीष ने बताया कि, उन्हें बीते 7 फरवरी को अस्पताल से फोन आया कि, उनकी बहन अनुकृति प्रधान तामांग की मृत्यु हो गई है | वे अस्पताल पहुंचे तब उन्होंने देखा कि, उनकी बहन के शरीर में कई तरह के गंभीर चोटें थी | उन्होंने इस मामले को लेकर भक्ति नगर थाने की पुलिस से संपर्क किया और बताया कि, उनकी बहन अनुकृति प्रधान का विवाह सिरिंग तामांग जो सालूगाड़ा गोल्डन गेट स्वामी निवास के रहने वाले हैं, उनके साथ 2020 में हुआ था, वर्तमान में वे पलपाड़ा लिंबू बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं | उनकी बहन पर सिरिंग तामांग तरह तरह के अत्याचार करता था और उनका किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध भी है, जिसके कारण अक्सर घर में विवाद होते रहते थे, इसी अत्याचार और मारपीट के कारण उनकी बहन की मृत्यु हो गई | भक्ति नगर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके से आखिरकार आरोपी सिरिंग तामांग को गिरफ्तार कर लिया | आज उन्हें जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)