नक्सलबाड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा | जानकारी मिली है की ऑटो और मारुति के बीच हुई इस टक्कर में 11 लोग घायल हुए हैं | यह हादसा नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा मोड़ इलाके में घटित हुई | जानकारी अनुसार ऑटो पानीटंकी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे मारुति से उसकी टक्कर हो गई | घटना में ऑटो पलट गया और मारुति क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो में 7 महिलाएं और 2 पुरुष और मारुति में 2 युवक सवार थे। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को पहले नक्सलबाड़ी अस्पताल और बाद में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। इस घटना से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई । पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने ले गई । नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं |
घटना
देर रात सड़क हादसा !
- by Gayatri Yadav
- February 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 10855 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
