सिलीगुड़ी: केंद्रीय बजट के खिलाफ वामपंथी मजदूर संगठन और कांग्रेस मजदूर संगठन ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार दोपहर सिलीगुड़ी के हासमी चौक पर बैनर और तख्तियां लेकर धरना दिया। दार्जिलिंग जिला वाम मोर्चा के सचिव समन पाठक ने बजट को जहरीला बजट बताया | बजट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सिलीगुड़ी हिलकार्ट रोड पर सभी ट्रेड यूनियनों के साथ एक विरोध रैली निकाली गई । केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट की आलोचना करते हुए समन पाठक ने कहा कि दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद्य पदार्थों से लेकर तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। यह बजट हाल के दिनों का सबसे घटिया बजट है। वे आज इस बजट का विरोध कर रहे हैं।
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
राजनीति
वामपंथी और कांग्रेस को नहीं भाया बजट !
- by Gayatri Yadav
- February 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1780 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
Raju Bista, bjp, congress, good news, newsupdate, Politics
लोकतंत्र और चुनावी संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश
November 5, 2026
