सिलीगुड़ी: कल पिकनिक से घर लौटने के दौरान तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आज तालाब से व्यक्ति के शव को बरामद किया गया | जानकारी अनुसार 26 जनवरी को नक्सलबाड़ी के चेंगा नदी के किनारे पिकनिक का आयोजन किया गया था और पिकनिक से घर लौटने के दौरान व्यक्ति तालाब में गिर गया | प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जब व्यक्ति तालाब में गिरा तो कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे | आज आपदा प्रबंधन टीम ने बचाव कार्य शुरू करते हुए, शव को बरामद किया | मृतक का नाम रत्ती गोला और वे हाथीघिसा इलाके के निवासी बताए गए है | शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
उत्तर बंगाल
घटना
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
सिलीगुड़ी
पिकनिक से घर लौटने के दौरान तालाब में गिरा व्यक्ति
- by Gayatri Yadav
- January 27, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1165 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
