सिलीगुड़ी: मई महीने की पहली तारीख मजदूरों को समर्पित है इस दिन अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का पालन किया जाता है और मजदूर दिवस के अवसर पर 30 अप्रैल यानि आज मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा ने सिलीगुड़ी मर्चेन्ट एसोसियेशन के सहयोग से स्थानीय खालपाड़ा में, मंच का राष्ट्रीय प्रकल्प “आनन्द सबके लिये” के अन्तर्गत 700 से अधिक मजदूरों को भोजन (भात, दाल, सब्जी, रसगुल्ला) कराया एवं 400 मजदूरो के मध्य गमछा का वितरण किया गया। साथ ही मंच द्वारा अमृतधारा प्रकल्प के अन्तर्गत “वाटर ऑन व्हील्स” का शुभारम्भ भी इसी दिवस को किया गया। इन दोनों प्रकल्पों का शुभारम्भ आज सुबह 11 बजे खालपाड़ा, बिहार चौक में किया गया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के वार्ड नम्बर 8 के पार्षद श्रीमती शालिनी डालमिया, सिलीगुड़ी मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सिंघल, सचिव सुभाष अग्रवाल के अलावा अन्य पदाधिकारीगण, सदस्यगण, उपस्थित रहे। मंच की ओर से शाखा उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल के नेतृत्व में एवं प्रकाश अग्रवाल एवं गौरव माहेश्वरी के कुशल संयोजन में बहुत ही सुन्दर तरीके से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उमेश गर्ग, पवन राठी, आशु अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सचिव अक्षय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव बंसल के साथ-साथ वाटर ऑन व्हील्स के चेयरमेन सुरेश अग्रवाल एवं अंकुर अग्रवाल के अलावा अनेक मंच के सदस्यगण उपस्थित हुए सभी के प्रयास ने इस आयोजन को सफल बनाया |
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा ने 700 से अधिक मजदूरों के बीच भोजन वितरण किया
- by Gayatri Yadav
- April 30, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1371 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
