लोकप्रिय जननेता कृष्ण चंद्र पाल के अकाल निधन की बरसी पर उनकी स्मृतियों को याद करते हुए पूरा इलाका भावुक हो उठा।ठीक छह साल पहले इसी दिन कृष्ण चंद्र पाल सबको छोड़कर चले गए थे। स्वर्गीय कृष्ण चंद्र पाल, सिलीगुड़ी नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के पार्षद होने के साथ-साथ सूर्यासेन महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष और चालान समिति के प्रमुख भी रहे। वे हमेशा लोगों के प्रिय जननेता के रूप में याद किए जाते हैं।उनकी पुण्यतिथि पर, माइकेल मधुसूदन विद्यापीठ के पास लगी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोग एकत्र हुए। इस मौके पर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, पापिया घोष, प्रतुल चक्रवर्ती और वर्तमान वार्ड की पार्षद लक्ष्मी पाल मौजूद रहे । सभी ने सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद लोगों में खिचड़ी का वितरण भी किया गया।श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर मेयर गौतम देव बेहद भावुक हो उठे।
gautam deb
gautam dev
newsupdate
siliguri
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
कृष्ण चंद्र पाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भावुक हुए मेयर गौतम देव
- by Ryanshi
- September 18, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2203 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
