सिलीगुड़ी: एक नंबर वार्ड के पार्षद संजय पाठक ने छठ मैया से प्रार्थना की है कि, हर शहर का मेयर गौतम देब जैसा हो | बता दे कि, हर वर्ष छठ पूजा के समय छठ घाटों को लेकर असंतोष का माहौल बन जाता था, छठ वर्ती छठ घाटों को लेकर कई शिकायतें भी करते थे, लेकिन इस बार छठ वर्तियों की सारी शिकायतों को मेयर गौतम देब ने दूर कर दिया | संजय पाठक ने बताया कि, बोर्ड मीटिंग में ही तय किया गया था कि, 1 नवंबर से छठ घाटों का जायजा लिया जाएगा, साथ ही छठ घाटों को सुव्यवस्थित बनाया जाएगा | मेयर ने अपने किए वादे के अनुसार 1 नवंबर से ही छठ घाटों का जायजा लेना शुरू कर दिया है | मेयर के इस सक्रियता को देखते हुए, संजय पाठक ने उनकी तारीफ करते हुए, कहा कि, हर शहर का मेयर गौतम देब जैसा हो | वहीं दूसरी ओर पार्षद राम भजन महतो ने भी छठ घाटों को लेकर संतुष्टि व्यक्त की | मेयर गौतम देब ने भी इस विषय को लेकर कहा कि, दुर्गा पूजा के 2 महीने पहले से ही हमने सारी व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की थी | अब सामने काली पूजा और छठ पूजा है, जिसको लेकर हम संक्रियता से काम करेंगे , सभी उत्सव को अच्छे तरीके से मनाना चाहिए | मेयर के इस पहल से छठवर्ती भी काफी खुश नजर आ रहे हैं |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
हर शहर का मेयर गौतम देब जैसा हो : पार्षद संजय पाठक !
- by Gayatri Yadav
- November 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 992 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
