सेवक पुलिस चौकी अंतर्गत 10 माइल फॉरेस्ट बस्ती इलाके से एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग़ नहीं मिल पाया है।गुमशुदा किशोर का नाम ईशान गुरुंग है, जो सिलीगुड़ी के कृष्ण माया मेमोरियल नेपाली हाई स्कूल का छात्र है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम कुछ अज्ञात लोग एक गाड़ी में आए और ईशान से सड़क किनारे बातचीत करने लगे। अचानक उन्होंने किशोर को कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहरणकर्ताओं की गाड़ी पहले सेवक चौकी की ओर गई और फिर दिशा बदलकर सिलीगुड़ी की तरफ निकल गई। लेकिन इसके बाद से किशोर का कोई अता-पता नहीं है।इसी बीच सोमवार को गुमशुदा किशोर के परिजन थाने के सामने इकट्ठा हुए और 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान बंगाल–सिक्किम और सिलीगुड़ी से डुआर्स जाने वाली सभी गाड़ियां लंबे समय तक सड़क पर फंसी रहीं।परिवार का आरोप है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। उनकी मांग है कि ईशान को तुरंत बरामद किया जाए।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज कर दी गई है।
MISSING
incident
sevoke
siliguri
siliguri metropolitan police
48 घंटे बाद भी नहीं मिला लापता किशोर,परिवार ने किया हाईवे जाम !
- by Ryanshi
- August 25, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2694 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
