सिलीगुड़ीः हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कल उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट सिलीगुड़ी आए। वह गुरुवार दोपहर बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जो इस बात का प्रमाण है कि भारत विकास की ओर कितना आगे बढ़ रहा है। 150 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन से दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह केंद्र सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कर रही है। जो सभी के लिए खुला है। उत्तर बंगाल के विकास पर उनका विशेष जोर है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ट्रेन उत्तर में पर्यटन उद्योग के विकास और प्रचार में बहुत बड़ा योगदान देगी।
लाइफस्टाइल
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सांसद राजू बिष्ट
- by Gayatri Yadav
- December 29, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1235 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
