सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 37 स्थित इटालियन मैदान संलग्न इलाके में एक युवक की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शिबू दास (32) के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शिबू का एक महिला के साथ लगभग तीन साल से प्रेम संबंध था। शुक्रवार देर रात अचानक परिवार वालों ने शिबू को उसके कमरे में फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद शिबू के परिवार वालों ने रविवार को वार्ड नंबर 36 स्थित शांतिनगर रोड बादल क्लब के पास महिला के घर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आशीघर चौकी में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। शिबू के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल फोन में महिला के साथ उसकी अंतरंग तस्वीरें और मौत से पहले की आखिरी बातचीत के सबूत मिले है। उन्हें आशंका है कि युवक की आत्महत्या के पीछे महिला का ही हाथ है। इसलिए उन्होंने कड़ी सजा की मांग की है। इस बीच, आशीघर चौकी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को आज जलपाईगुड़ी अदालत मे पेश की है।
death
incident
North Bengal Medical College
siliguri
siliguri metropolitan police
WEST BENGAL
westbengal
सिलीगुड़ी में युवक की रहस्यमय मौत, प्रेमिका गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- September 1, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4268 Views
- 1 year ago

Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
