सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर वेंडरों के स्टॉल को आखिरकार रेलवे और आरपीएफ ने तोड़ दिया | जानकारी अनुसार
बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब स्टॉल को नहीं हटाया गया, तब रेलवे ने यह फैसला लिया। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर नए स्टॉल के लिए विक्रेताओं ने टेंडर डाला है और रेलवे पुराने स्टॉलों को हटाकर नए स्टॉल दे रहा है। मालूम हो कि, पुराने विक्रेता लगभग पच्चीस वर्षों से स्टेशन पर स्टॉल चला रहे है | शुक्रवार की सुबह रेलवे ने भारी संख्या में आरपीएफ और जीआरपीएफ जवानों को लेकर उन स्टॉलों को तोड़ दिया, परिणामस्वरूप, सैकड़ों विक्रेता परिवारों को अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, वेंडरों और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन आईएनटीटीयूसी की ओर से पुराने वेंडरों को स्टॉल देने की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन: रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर पुराने वेंडरों के स्टॉल को हटाया !
- by Gayatri Yadav
- December 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2843 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
