May 5, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म दार्जिलिंग मौसम सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: जानकारी अनुसार उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी के पंजाबी पाड़ा इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया |

सिलीगुड़ी: खोड़ीबाड़ी थाने की पुलिस ने खोड़ीबड़ी के चियारूजोत इलाके से एक बंगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया | आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश कर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

सिलीगुड़ी: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को देखने के लिए संतों का एक समूह असम से पैदल ही अयोध्या राम मंदिर के लिए निकल पड़े हैं | वह मंगलवार रात दार्जिलिंग जिला के घोषपुकुर इलाके में पहुंचे और आज सुबह ठाकुरगंज बिहार मार्ग होते हुए, अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए |

दार्जिलिंग: पहाड़ी क्षेत्र में गिरा तापमान साथ ही कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की खबरें भी सामने आई है | बता दे कि, बुधवार को तापमान में गिरावट आई और सुखिया-सीमा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई साथ ही पहाड़ी क्षेत्र के अलावा समतल में भी तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सर्द बना हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status