April 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री की सभा के बाद सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने सिलीगुड़ी कंचनजंगा स्टेडियम का दौरा किया | मालूम हो कि, इसी महीने के 12 तारीख को कंचनजंगा स्टेडियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित किया था |

सिलीगुड़ी: 5 महीने पहले 35 वर्षीय एक लड़की के साथ जबरदस्ती दुराचार करने वाला युवक गिरफ्तार | युवक ने दुराचार के बाद लड़की को मुंह खोलने पर मारने की धमकी दी थी |

सिलीगुड़ी: तिरहाना चाय बागान के श्रमिकों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है | आज उन्होंने डांगापुर श्रमिक भवन में ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन किया |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष ने खोरीबाड़ी में दो सड़कों का शिलान्यास किया | सोमवार को खोरीबाड़ी से देबीगंज तक 6.40 किमी और नक्सलबाड़ी से आमबाड़ी तक 14 किमी सड़क की आधारशिला रखी गई ।

कूचबिहार: कूचबिहार एमजेएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कर्मचारियों पर अस्पताल में भर्ती मरीजों ने कंबल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मरीज कल्याण संघ के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने इस संबंध में शीघ्र बैठक कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status