September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना जलपाईगुड़ी लोकसभा चुनाव सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही है, तो सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजार किया जा रहा हैं | देखा जाए तो उत्तर पूर्व भारत का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण एनजेपी रेलवे स्टेशन में नाका चेकिंग बढ़ा दिया गया है | इस दौरान किसी भी तरह की कोई आतंकी हमला या कोई दुर्घटना घटित ना हो इसके लिए प्रशासन सतर्कता बरत रही है | इसी क्रम में सोमवार को रेलवे सुरक्षा के प्रभारी आरपीएफ अधिकारियों एनजेपी स्टेशन के हॉकर्स, कुलियों , टैक्सी एसोसिएशन, आईआरसीटीसी और विभिन्न सरकारी और निजी विभाग के साथ एक बैठक की |

सिलीगुड़ी: बोल बम के नारे लगाते हुए जंगली बाबा मंदिर की ओर जा रहे तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक सड़क हादसे में मृत्यु | जानकारी अनुसार जंगली बाबा मंदिर में जब श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी एक दर्दनाक सड़क हादसे के शिकार बन गए | बता दे कि, आज सुबह के लगभग 6 बजे तीर्थ यात्री बोल बम का नारा लगाते हुए जंगली बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने तीर्थ यात्रियों को टक्कर मार दी , यह वाहन भी देवघर यानी बैजनाथ धाम से वापस सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था, तभी बागडोगरा भुट्टाबाड़ी क्षेत्र में इस तीर्थ यात्रियों से भरे वाहन ने पैदल चल रहे तीर्थ यात्रियों को ही टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही कई तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

सिलीगुड़ी: आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर पुरे राज्य में विरोध किया जा रहा है | घटना के विरोध में राज्य भर के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए है | उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर थे |

सिलीगुड़ी: बागडोगरा क्षेत्र में टोटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 9 स्कूली छात्रा के साथ 12 लोग घायल हो गए | यह घटना बागडोगरा के केस्टोपुर संलग्न इलाके में घटित हुई | इस दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया | जानकारी मिल रही है कि, घायल छात्र विजयनगर चाय बागान क्षेत्र के निवासी थे | इस घटना की सूचना मिलते ही सिंगीझोरा ग्राम पंचायत के उपप्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू का दी है |

जलपाईगुड़ी : सोशल मीडिया में इन दोनों बाइक और स्कूटी के बीच हुए जोरदार टक्कर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और यह वायरल वीडियो जलपाईगुड़ी का बताया जा रहा है, जिसमें यह नजर आ रहा है एक तेज रफ्तार बाइक ने किस तरह से एक स्कूटी को टक्कर मार दी और बाइक के परखच्चे उड़ गए, साथ ही बाइक में सवार युवक छिटक कर दूर जाकर गिरा, वही जोरदार टक्कर के बाद स्कूटी चालक भी सड़क के एक किनारे जा गिरा | यह घटना शनिवार रात जलपाईगुड़ी की है | इस दुर्घटना में मारे गए युवक का नाम 25 वर्षीय सुप्रतिम रॉय बताया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *