April 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल कालिम्पोंग जुर्म लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: पिता पर लगा दुराचार का आरोप, इस घटना से बागडोगरा क्षेत्र में काफी सनसनी फैल गई | 12 वर्ष की नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में पिता की स्थानीय लोगों ने की जमकर पिटाई | पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के बाड़ीभाषा इलाके में चोरों ने एक साथ कई घरों में चोरी की घटना अंजाम दिया, घटना गुरुवार देर रात की है | शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पंचायत सदस्य विकास विश्वास इलाके में गए, वहीं न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी थाने की सादा पोशाक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, सिलीगुड़ी लोकल बस स्टैंड संलग्न इलाके में इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया |

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस को चोरी के मामले में सफलता प्राप्त हुई | पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और 25000 नगद, साथ ही एक लेदर के जैकेट को भी बरामद किया |

सिलीगुड़ी: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र खोड़ीबाड़ी के खैरमनी जोत इलाके में एसएसबी के जवानों ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी की और तीन युवकों को 296 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों के नाम 33 वर्षीय सुराई हांसदा, 22 वर्षीय भैया मुर्मू, 28 वर्षीय जितेश शेरपा बताया गया है |

सिलीगुड़ी: एक नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया |

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग जिला प्रशासन ने NH10 को बंद करने का निर्देश जारी किया है | बता दे कि, शनिवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक NH10 बंद रहेगा | इन दो दिनों में वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सिलीगुड़ी के साथ सिक्किम एवं कालिम्पोंग लावा-गोरुबथान-सेवक के माध्यम से यातायात जारी रहेगा |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status