July 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना जुर्म मौसम लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार | भक्ति नगर थाने की पुलिस ने फिर एक बार शहर में होने वाली डकैती की घटना को विफल करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल मंडल, जयंत रॉय, तापस रॉय बताया गया है | पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किए | आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

सिलीगुड़ी: शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार | युवक का नाम फालाकाटा निवासी अर्पण चंद्र बताया गया है और लंबे समय से सिलीगुड़ी में रह रहा था | शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

सिलीगुड़ी: आज सिलीगुड़ी का मौसम सुबह से ही खुशनुमा बना हुआ है, चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है, वहीं दूसरी ओर अलीपुरद्वार, डुआर्स, जलपाईगुड़ी में झमझमाती बारिश ने मौसम को शीतल बना दिया | सिलीगुड़ी में भी बारिश की संभावना बनी हुई है |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के 35 नंबर वार्ड के भक्तिनगर इलाके में छिनताई की घटना से हड़कंप मच गया और स्थानीय वासी दहशत में है | जानकारी अनुसार अनिमा दे नामक महिला घर के सामने जब स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही थी, तभी दो युवक बाइक लेकर इलाके में आए, उनमें से एक ने बाइक से उतरकर अनिमा दे के गले से सोने का हार छीन लिया और दोनों बाइक से फरार हो गए | इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी |

सिलिगुए: लापता नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला | शिकायत के आधार पर छानबीन करते हुए आशीघर चौकी की पुलिस ने 31 नंबर वार्ड की लापता नाबालिग को ढूंढ निकाला | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *